Monday, October 19th, 2026

परिणीति चोपड़ा पहली बार रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल में


 
 

नए साल की शुरूआत में रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' की घोषणा भी की गई थी। यह पहला मौका होगा जब रणबीर डायरेक्टर संदीप वांगा के साथ काम करेंगे। फिल्म में परिणीति चोपड़ा और अनिल कपूर होंगे। इस फिल्म की स्टार कास्ट की जानकारी तो पहले ही सामने आ गई थी, लेकिन इसमें किसका क्या किरदार होगा, इस बारे में कुछ नहीं पता चला था। हालांकि अब इस सस्पेंस से भी पर्दा उठ गया है।

बताया जा रहा है कि 'एनिमल' में परिणीति चोपड़ा रणबीर कपूर की पत्नी का किरदार निभाएंगी वहीं अनिल कपूर, रणबीर के पिता के रोल में नजर आएंगे। अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो चर्चा है कि यह एक ऐसी गैंगस्टर ड्रामा कहानी होगी, जो अब तक बाॅलिवुड में नहीं बनी है। फिल्म उलझे रिश्तों की परेशानियाें पर बेस होगी और एक ऐसा वक्त आएगा जब वह लीड ऐक्टर को एनिमल यानी जानवर जैसा व्यवहार करने पर मजबूर कर देगा।

चर्चा है कि मेकर्स फिल्म को जून तक फ्लोर पर लाना चाह रहे हैं, लेकिन रणबीर कई फिल्मों में बिजी हैं इसलिए उन्हें 'एनिमल' के लिए अपने शेड्यूल में परिवर्तन करना पड़ सकता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय